यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार ने संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की। प्लेटफार्म नंबर-2 पर यात्रियों से धक्कामुक्की व शोरगुल करने वालों को समझाने का प्रयास किया। इनमें से कुछ विवाद करने लगे। इस पर नौ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।