कोर्ट से वांरटी घोषित आरोपी को जीआरपी ने दबोचा है। उसे जेल भेजा गया है। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि जौनपुर के रहने वाले 28 साल के मो. शकील को उसके घर से पकड़ा गया। यह कई दिनों से फरार था और एनडीपीएस के मामले में कोर्ट ने इसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। इस पर मादक पदार्थ तस्करी के केस दर्ज हैं।