कानपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर में पांच घंटे तक शिक्षक, विधायक समर्थकों और डीआईओएस कर्मचारियों के बीच हंगामे के बाद समझौता हो गया। दरअसल डीआईओएस विनय मोहन और विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल के बीच बुधवार को एक स्कूल के प्रकरण को लेकर हुई भिड़ंत को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद ACM ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया।