कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर जीआरपी जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसके पास से बड़े पैमाने पर धातुओं से बनी 27 प्राचीन मूर्तियां बरामद हुई | संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।