कन्नौज के जलालाबाद स्थित जसोदा क्रासिंग गेट पर भाइयों के बीच मक्के की फसल को लेकर भीषण मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने के बावजूद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस विवाद में महिलाएं भी शामिल थीं और करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। इसके बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करवा दी।