फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी में एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम की शर्मनाक करतूत, मृत जानवर को घसीटकर ले जाते हुए वीडियो हुआ वायरल

एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की एक शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। एनएचआई कर्मी एक मृत जानवर को अमानवीय तरीके से घसीटते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला झांसी-खजुराहो हाईवे के बंगरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बंगरा क्षेत्र में हाईवे पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम अपने नियमित कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान टीम के कर्मियों ने एक लोहे की रॉड से मृत जानवर के शरीर को बांधकर सड़क पर घसीटते हुए हटाना शुरू कर दिया। यह दृश्य इतना संवेदनहीन था कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें