फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: टोड़ी फतेहपुर में खाद के टोकन वितरण को लेकर भड़के किसान, लगाये यह आरोप

टोड़ी फतेहपुर की दुगारा साधन सहकारी समिति पर किसानों ने टोकन वितरण में धांधली के आरोप लगाए हैं। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि उनका यह 12वां चक्कर है लेकिन अब तक खाद नहीं मिली है। किसानों ने बताया कि सोमवार को समिति पर लगभग 180 किसानों को खाद के टोकन बांटे गए थे। शाम हो जाने से किसानों को अगले दिन मंगलवार को आने को कहा गया था। लेकिन जब अगले दिन पहुंचे तो वहां करीब 400 टोकनधारी पहले से मौजूद थे। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया। हालात बिगड़ते देख समिति के कर्मचारी लगभग 12 बजे कार्यालय बंद कर चले गए और मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार टहरौली रहीम खां और थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर खाद का वितरण कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें