फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता के तहत विद्यावती कॉलेज में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मार्शल ऑर्ट प्रशिक्षक आनंद साहू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बेहद आसान एवं व्यवहारिक तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैग में रखी बाल बांधने में इस्तेमाल होने वाली हेयर क्लिप से लेकर मोबाइल तक का इस्तेमाल मुसीबत के समय किया जा सकता है, बशर्ते उसके इस्तेमाल का तरीका आता हो। उन्होंने अपनी सहयोगी अदिति गुप्ता की मदद से छात्राओं को इन सभी चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका समझाया। उन्होंने कहा कठिन परिस्थितियों में हिम्मत से काम लेना चाहिए। पंच अटैक एवं डिफेंस सीखकर आसानी से कठिन परिस्थितियों में बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें