बुंदेलखंड केमिस्ट एसोसिएशन की केंद्रीय अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने बताया कि सरकार ऐसे नियम बनाए जिससे प्रतिबंधित दवाएं मेडिकल स्टोर तक नहीं पहुंच सके। जहां पर इन दवाओं को तैयार किया जा रहा है उन कंपनियों पर सीधे तौर पर कार्रवाई हो जिससे यह मार्केट में नहीं आ सके। हाल ही में कफ सिरप से हुई मौतों, और अधोमानित दवाओं को लेकर अमर उजाला झांसी में केमिस्टों से संवाद के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा की है।