फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज ने लिया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प, अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

मऊरानीपुर के विश्व शांति भवन, गांधी गंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा "10 करोड़ नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य वक्ता बीके कविता ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए विनाशकारी है तथा राजयोग और आध्यात्मिक मूल्यों से ही इससे स्थायी मुक्ति मिल सकती है। बीके चित्रा दीदी ने बताया कि 6 से 20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास सहित सभी वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें