फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवती का शव, मामले की जानकारी देते एसपी देहात डा. अरविंद कुमार

लहचूरा थाना क्षेत्र के बराैठा गांव के पास रविवार दोपहर सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया था। शव की स्थिति देखकर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी (ग्रामीण) डा. अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बराठा जाने वाले मार्ग के किनारे गिट्टी पर युवती का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। ग्रामीणों के मुताबिक युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह सलवार सूट पहने थी और पैरों में बिछिया व पायल होने से उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें