फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा पुलिस के कामकाज का तरीका

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज के तरीके को करीब से देखा। पुलिस अफसरों ने उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताते हुए उसके इस्तेमाल का भी तरीका समझाया। मिशन शक्ति प्रभारी पूजा चौधरी ने छात्राओं को बताया कि मुश्किल समय में मदद के लिए सबसे पहले पुलिस आती है। ऐसे में छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर याद रखने चाहिए। सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं। खास तौर से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं, इसमें शिकायत करने पर गोपनीयता बनी रहती है। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी बताने के साथ ही एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया बताई गई। इसके पश्चात छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। सबसे पहले हवालात देखा। इसके साथ कंप्यूटर रूम, थानाध्यक्ष कार्यालय, शस्त्रागार एवं मालखाने को देखा। आखिरी में थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विद्यालय से श्यामली सिंह, नीरजा रावत, ममता निगम, साकेत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें