फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दोस्तों के साथ दारू पार्टी कर रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

बुधवार देर शाम सीपरी बाजार के सिमरधा बांध के पास दारू पार्टी कर रहे प्रमोद (32) नामक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके दोस्तों को हिरासत में लिया है। अभी उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है की प्रमोद अपने साथियों के साथ बुधवार शाम को दारू पार्टी करने बांध के पास गया था। कुछ घंटे बाद उसका शव वहां से बरामद हुआ। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें