तहसील और ब्लॉक मऊरानीपुर अंतर्गत नहर टूटने से घाटकोटरा गांव के किसानों की फसल पूरी तरह डूब चुकी है खेत तालाब बन गए हैं। यह नहर मथूपुरा कुरार से देवरी को जोड़ती है। किसान गजेंद्र ने बताया कि नहर फट जाने से उनकी करीब 6 एकड़ फसल पूरी तरह डूब चुकी है। पूरे मौजा को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले भी कई बार नहर फट चुकी है। यह नहर अधूरी है लेकिन खानापूर्ति के हिसाब से कम हो रहा है।