महराजगंज बाजार में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर घर के सामने खेल रहे एक मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रवि मोदनवाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र अभि घर के सामने खेल रहा था जहां सुजानगंज की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से जहां कोहराम मचा है, वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।