जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लाक 25 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके पहले 15 दिसंबर तक ब्लाक लिया गया था। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक बिछाने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक ब्लाक लिया था। जिसके कारण प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर गाड़ियों पर आवागमन हो रहा था। 15 दिसंबर तक काम नहीं पूरा होने के कारण अब प्लेटफार्म नंबर पर 25 दिसंबर तक ब्लाक बढ़ा दिया गया है तथा रेल पटरी बिछाने का काम शुरू करा दिया गया है।