जौनपुर के बदलापुर के शाहपुर गोशाला के पास मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। उसके साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। मृत बदमाश की शिनाख्त मऊ जिले के सरायलखंसी के नरई इमिलिया निवासी कुख्यात (35) सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था।