दीक्षांत समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचीं कुलपति ने प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने लोकगीत "हमार देशवा सोनवां के चिरैया" प्रस्तुत किया। लोकगीत से प्रभावित कुलपति ने उनकी सराहना करते हुए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।