फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

बदलापुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी एक चिकित्सक सहित दो को बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के जौनपुर रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि कस्बे की एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जौनपुर रोड स्थित कमला हॉस्पिटल के संचालक डॉ संतोष कुमार यादव निवासी सरोखनपुर, तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी प्रिंस तिवारी बच्ची व एक अज्ञात ने चार फरवरी को काम के बहाने घर बुलाकर चोरी का आरोप लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि चिकित्सक संतोष व बच्ची जैनपुर रोड स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के समीप खड़े है जहां अपराध निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया को भेजकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें