विद्युत बिल बकायेदारों के लिए शासन द्वारा संचालित एक मुश्त समाधान योजना के तहत शुक्रवार लगी कैम्प में दो लाख रूपये बिजली बिल की वसूली की गयी और 15बड़े बकाये दारो का कनेक्सन विच्छेद किया गया । विद्युत उपखण्ड महराजगंज के अवर अभियंता आशीष कुमार यादव ने टीम के साथ गद्दोपुर बाजार में मतीन अहमद सहज सेवा केन्द्र के समीप एकमुश्त समाधान योजना की कैम्प लगाकर 12 विद्युत उपभोक्ता धारको से 2 लाख रूपये की वसूली की और 15 बड़े बिजली बिल बकायेदार का कनेक्सन काटा दिया गया ।