फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

जौनपुर जिले की खुटहन पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। क्या है मामला क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात खुटहन थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय को मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है। पुलिस सूचना के क्रम में घेराबंदी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। चेकिंग के दौरान एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश रोहित यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे आरोपी साजिद निवासी पटैला को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें