सोनभद्र में बरसठी थाना क्षेत्र के चन्द्रभानपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए सफेद धातु के मुकुट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से एक तमंचा,कारतूस, व चोरी का सामान व 17 सौ 50 रुपया बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 19 दिसम्बर को चन्द्रभानपुर गांव स्थित संकट मोचन मंदिर में रखी मूर्ति पर लगी सफेद धातु का मुकुट व सफेद धातु की मछली चोरी कर ले गये थे।पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी।मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव,उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, व हमराही सिपाही के साथ बबुरीगांव मोड़ स्थित खुइरी गांव के पास से तीनों अभियुक्त रंजीत सरोज, तेजा बनवासी, व कुंदन बनवासी निवासी खरगापुर थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिए।पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से सफेद धातु के छोटे बड़े 3 मुकुट,सफेद धातु मछली , बरामद हुआ।अभियुक्तों के पास से अलग अलग एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, व 17 सौ 50 रुपया बरामद हुआ।थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि तीनों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।