फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर तीन लाख की चोरी, पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात; देखें वीडियो

जौनपुर में शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ी चोरी की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। जेसीजी चौराहा पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर दर्ज कराते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। यूपी सिंह कॉलोनी निवासी, आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे वह अपनी क्रेटा कार लेकर जेसीजी चौराहा पहुंचे। गाड़ी खड़ी करने के बाद वे अपने परिचित सत्यम मौर्य पुत्र तेजू मौर्य, निवासी सकर मंडी, कोतवाली से मिलने गए। करीब 40 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने पाया कि कार का शीशा टूटा हुआ है। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि कार में रखा कपड़े का थैला, जिसमें लगभग तीन लाख रुपये नकद थे, गायब हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें