जौनपुर के गोबरा गांव में लॉ के छात्र सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में तीन दिन बाद भी सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी विष्णु मिश्र व ताड़कनाथ की गिरफ्तारी के बावजूद साजिशकर्ता बताए जा रहे सूर्यकांत मिश्र समेत अन्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। बुधवार को जौनपुर से अधिवक्ताओं का दल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, जहां माता-पिता का दर्द छलक पड़ा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ आंदोलन करेगा।