बरसठी क्षेत्र के राजापुर परियत गांव में बिजली के जर्जर तार और लटके खंभे ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। गांव में कई स्थानों पर तार जमीन के बेहद करीब लटक रहे हैं, जबकि कुछ खंभे झुक चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों गांव वाले अवगत कराते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - कमलेश तिवारी, राजापुर, बरसठी