फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में पेड़ गिरने से किशोर की मौत, वीडियो हुआ रिकॉर्ड; VIDEO

जौनपुर जनपद में मंगलवार की रात तेज आंधी आई। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई तेज आंधी और तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ और टीनशेड गिरने की घटनाएं सामने आईं। इसी बीच मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गोदाम स्थित मछलीशहर मार्ग पर रात लगभग 9 बजे एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर साइकिल से जा रहे एक किशोर की मौत हो गई। मनीष गौतम उर्फ भंडारी (17 )पुत्र मनोज गौतम निवासी मछलीशहर रोड स्थित मोहल्ला पकड़ी गोदाम मुंगराबादशाहपुर किसी जरूरी कार्य से साइकिल से घर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा और मनीष उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटाकर घायल किशोर को बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि पेड़ गिर जाने से युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें