बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा मानसी यादव को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी शाहगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्रा ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।