फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में कम नंबर आने पर न हो निराश, मन से करें तैयारी

जौनपुर के फौजदार इंटर कॉलेज में अमर उजाला की तरफ से हाईस्कूल व इंटर के छात्रों के लिए बुधवार को तनावमुक्त परीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा वर्मा ने छात्रों को परीक्षा में नंबर पाने की होड़ में भागने की बजाय मन से तैयारी करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्नातक परीक्षा तक कम नंबर आने पर किसी छात्र को तनाव लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि पूरे मन से मेहनत करते रहने की आवश्यकता है। नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इस परीक्षा के परिणाम से कोई संबंध नहीं होता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी लगन व मेहनत के साथ तनाव मुक्त होकर विषय वस्तु के गहन अध्ययन की जरूरत होती है। प्रोत्साहन के दौरान कक्षा 12 की छात्रा आंचल सरोज ने पूछा कि मोटिवेशन के कुछ दिन बाद पढ़ाई में मन नहीं लगता है। कक्षा 10 की क्षमा मौर्य ने परीक्षा परिणाम मेहनत के हिसाब नहीं आने पर घर के लोगो के डांटने पर क्या करे, यह प्रश्न उठाया, इसी प्रकार कक्षा 12 के छात्र प्रियांशु मौर्य ने कम पढ़ाई करने पर कैसे पास हो सकते हैं इसका टिप्स पूछा तो कक्षा 10 के शिवम ने पुलिस कैसे बने और मेमोरी मजबूत कैसे करें इसके बारे पूछा। अधिकारी द्वारा इन सभी प्रश्नों का समुचित उत्तर देकर विद्यार्थियों को संतुष्ट किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें