जौनपुर के सिकरारा के कलवारी गांव विलक्षण प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। इसी गांव के प्रख्यात डीएनए वैज्ञानिक पद्मश्री तथा बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो लालजी सिंह के खानदान में एक नायाब प्रतिभा का उदय हुआ है। शुभम कुमार सिंह ने पांचवें प्रयास में 2025 की यूपीएससी में 378वी रैंक हासिल किया है।