नगर के व्यस्ततम कलेक्ट्रेट-कचहरी मार्ग स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब 'प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय' के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का कीमती फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है, जबकि परिसर में मौजूद करोड़ों रुपये के सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।