फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत, मचा कोहराम, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 10:00 PM IST

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास शहीद गेट के ठीक सामने रोडवेज की चपेट में आकर 50 वर्षीय सफाईकर्मी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हौज खास गांव निवासी गोस्वामी सिंह "बाबा"सिरकोनी ब्लॉक के कबुलपुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को रात को गांव के बगल से ही एक कार्यक्रम से पैदल लौट रहे थे। शहीद गेट के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी समय वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग गया।घटना की सूचना पर थानाअध्यक्ष जाफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि कि गांव के लोग भारी संख्या में पहुंच गए थे।वे चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें