जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के गहरपारा गांव में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की पुनर्स्थपना के तीसरे दिन बुधवार को देव- विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कुलगुरु दिव्यकांत शुक्ला, पंडित प्रमोद तिवारी समेत पांच ब्राह्मणों ने गौरी शिव, श्री सीता राम, गणेश, कार्तिकेय समेत हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। रुद्राभिषेक के बाद यजमान सुरेश पांडेय, आनीषा देवी समेत परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों भी हवन कुंड में आहुति अर्पित की। आयोजक राजेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान जगत पाल, अमर पाल, राम आसरे, राम फेर, संतोष, बालकृष्ण आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं शाम को भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।