सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा के मैदान पर 48 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नैंसी और 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विपिन अव्वल रहे। प्राथमिक विद्यालय 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग अरी के हिमांशु ने प्रथम स्थान, बालिका वर्ग 100 मीटर में नैंसी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय 100 मीटर बालिका वर्ग रितु प्रथम, 200 मीटर बालक वर्ग में विजय बनवासी प्रथम,400 मीटर बालक वर्ग विशाल प्रथम, 600 मीटर बालक वर्ग में विपिन पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल व्यायाम शिक्षक अमित सोनकर, टीम मैनेजर अनुराग सत्यार्थी, टीपीएल स्पोर्ट्स टीम, एआरपी अध्यापक, टीम कोच ने सहयोग। बच्चों ने बढ़ चढ़कर खेल में हिस्सा लिया। इसमें कबड्डी, खो- खो, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन में बच्चों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया। बच्चों की कबड्डी देख कर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया। बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। रंगोली टीम के बेहतरीन रंगोली बनाने पर सराहना की। रामपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों ने बच्चों का सहयोग किया।