जौनपुर के सिद्दीकपुर में आयोजित श्रीकृष्ण ज्ञान यज्ञ में प्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को भक्ति और जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं है, बल्कि सच्चे मन और भाव से किया गया स्मरण ही पर्याप्त है। ईश्वर समय नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण को देखते हैं।