फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर जिलाधिकारी एक्शन में, रिकार्ड रूम का किया औचक निरीक्षण, मिली कमियां दिए निर्देश

जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिलिपि अनुभाग राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अव्यवस्थित पत्रावलियों का रख-रखाव, टूटे फर्नीचर, साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में सीसीटीवी न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लंबित नकल के संबंध में जानकारी ली, जिसमें आकड़े अद्यतन पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालय दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने करीब चार हजार आवेदन पत्र पर आधार सीडिंग नहीं होना पाया, जिसपर उन्होंने कडी़ नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि 36 घंटे के भीतर सभी आवेदनों पर आधार सीडिंग कराते हुए अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन लाभार्थियों के संदर्भ में जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें