जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का मेल जिला जज की ई-मेल आईडी पर आया है। धमकी भरे मैसेज की सूचना के बाद सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। मौके पर सभी अधिवर्ताओं व अन्य लोगों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया। वहीं मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी है।