जौनपुर जिले के शाहगंज-कोतवाली परिसर में शनिवार को पहुंचे वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान सर्किल में हो रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पुलिस को असफल बताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हफ्ते में दो दिन एडीसनल एसपी कोतवाली परिसर में पांच घंटे बैठकर फरियादियों की समस्या सुनकर उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग होती तो अपराधिक घटनाएं कम होती। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।