फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, गांव में पसरा मातम; VIDEO

प्रयागराज जिले के सैदाबाद के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामपुर चौथार गांव निवासी दंपती का शव शुक्रवार सुबह पैतृक घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग भी अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। जब घर से पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ निकलीं तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें