बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हा आजाद बिंद (25) की गोली मारकर सरेराह हत्या करने के मामले में वांछित प्रदीप, रवि और भोला पर घोषित 50-50 हजार रुपये का ईनाम अब सीधे एक-एक लाख रुपये होगा। इसके लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एडीजी से संस्तुति किए हैं।एक मई को हुए आजाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इनमें तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि आठ लोगों को वांछितों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन, पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों मोबाइल तक उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहुंचने के लिए पांच विशेष टीमें लगाईं हैं, लेकिन अभी तक वह सुराग तक नहीं लगा पाए हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब यह ईनाम राशि एक लाख करने के लिए एडीडी को पत्र लिखा गया है।