शाहगंज ताखा पूरब गांव समीप एक सोनपापड़ी के कारखाने में रविवार की रात चोरों ने ताला तोडकर तकरीबन डेढ लाख का सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह कारखाना संचालक ने कारखाने का टूटा ताला देख दंग रह। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। नगर के पुराना चौक मुहल्ला निवासी अंश जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल का आरोप है कि ताखा पूरब गांव समीप नहर के पास सोनपापडी का कारखाना है। कारखाने में काम कर रहे कारागीर छुट्टी पर चले जाने की वजह से दो दिनों से कारखाना बंद देखकर अज्ञात चोरों ने कारखाने का बंद ताला तोडकर तकरीबन डेढ लाख का 70 बोरी मैदा, रिफाइन तेल, पांच टीन सोनपापडी, टुल्लू पंप समेत कारखाने के अंदर व बाहर लगे तीन कैमरा व डीबीआर को लेकर फरार हो गया। सोमवार की सुबह कारखाने का संचालक अंश जायसवाल जब कारखाने पर पहुंचा तो टूटा ताला और चोरी गए सामान को देखकर दंग रह गया। घटना की सूचना पीडित ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।