जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप शनिवार की रात बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप हुए हादसे में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) पुत्र प्यारे लाल, ममता पत्नी अरविंद कुमार व अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) पुत्र शिव प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) पुत्र चंद्रेश और शोले (20) पुत्र जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए।