मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम में नहाने के लिए सोमवार से ही भीड़ बढ गई, ऐसे से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिली। मुम्बई जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को वापस घर लौटना पड़ा। सोमवार से ही लगातार जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु ट्रेनों से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। काशी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस पहले से ही फुल आ रही थीं। मुंबई जाने वाले यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। कुछ यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुच हंगामा भी किए लेकिन उन्हें शांत करा दिया गया।