लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा अंडर ब्रिज गोधना के पास रविवार देर रात्रि में लाइन बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व 660 रुपये बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद देखा गया तो शातिर चोर के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।