नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया के मामले पर न्यायालय ने फैसला दे दिया है। इस फैसले से कांग्रेसियं में खुशी है। वह बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से जुलूस निकालकर सत्यमेव जयते और भाजपा के झूठ का नारा लगाए। इसके बाद भाजपा कार्यालय का घेराव किए। जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने में सफल रहे। भाजपाइयों ने अपने कार्यकाल के गेट को अंदर से बंद कर लिया।