लोक आस्था सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा नगर सहित ग्रामीण अंचलों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि व संतान के दीर्घायु जीवन की कामना किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हुआ।