फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फैमिली और कॉमेडी फिल्म है भूत मंडली, खाना पट्टी गांव में दूसरे दिन भी जारी रही शूटिंग

सिकरा के खाना पट्टी गांव में भोजपुरी फ़िल्म भूत मंडली की शूटिंग अंतिम दिन सोमवार को भी देर शाम तक हुई। फ़िल्म में पूर्व भाजपा सांसद व भोपुरी के स्टार कलाकार दिनेश लाल निरहुआ हीरो के रोल में हैं। इसके निर्माता गौतम शाह ने अनौपचारिक बात चीत में बताया कि इसके नाम से अचानक आभास होता है कि यह भूत प्रेत के कारनामो से जुड़ी कोई हॉरर फिल्म होगी लेकिन सच्चाई इससे इतर है। यह एक बेहतरीन फैमिली कमेडी फ़िल्म है जिसमे निरहुआ के इर्दगिर्द कहानी चलती है। एक बदमाश द्वारा गांव के एक शरीफ परिवार के सभी सदस्यों की हत्या के बाद कहानी में नया मोड़ आता है।उस बदमाश को लगता है कि उसके द्वारा मारे गए सभी लोग प्रेतात्मा के रूप में उसे परेशान कर रहे है।फिल्म के दृश्य कुछ इस तरह फिल्माए गए हैं कि दर्शकों को फ़िल्म देखने में बोरियत नही होगी,बल्कि वे हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे। इसकी सिनेमोटग्राफी कमाल की है।दर्शकों को काफी आनन्द मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें