जौनपुर जिले में जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा ग्राम में शारदा प्रसाद पांडे के आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक रवींद्र सिंह ज्योति जी की सुरीली आवाज ने भक्ति का ऐसा समां बांधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उनके भजनों ने न केवल कानों को सुकून दिया, बल्कि आत्मा को भी शांति पहुंचाई। गायन के दौरान उस समय माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब प्रसिद्ध भजन गायक रबिंद्र सिंह ज्योति ने मंच संभाला। अपनी सुरीली आवाज में जप ले रे भाई दुगो नाम बड़ा काम का,ना भारत मिले ना राम, जौनपुर हुजूर, यूपी के भैया है जब अपने अनूठे अंदाज में गाकर समां बांध दिया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति के सागर में गोते लगाने लगा।