गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से शाम तक जहां सिलेंडर के लिए लोग एजेंसी पर कतार लगा रहे हैं वहीं, गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया। सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के साथ महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाली से गैस बनाने की विधि का प्रयोग कर विरोध जताया। उन्होंने नाली में गैस पाइप डालकर चाय बनाने का किया प्रयास करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही इस प्रयोग झूठा साबित होने पर महिलाओं ने सरकार पर सवाल उठाए।