जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौडा तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सवा 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक पर कट्टे से फायरिंग की। गोली मिस होने पर हमलावरों ने कट्टे की मुठिया से प्रहार कर उसक सिर फोड़ दिया। घायल युवक के साथी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने परिजन की तहरीर में नामजद दोनों आरोपियों को एक तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।