जौनपुर जनपद में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है। एसपी ने बताया कि बिना अनुमति के रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी के सामान रखने के संबंध में कुल 04 मुकदमे दर्ज हुए हैं। लगभग 20 कुंतल अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद किए गए, जिसे सीज किया गया है। फायर विभाग के माध्यम से आतिशबाजी के सामान रखने की जगह का परीक्षण कराया जा रहा है। 14 लोगों द्वारा लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन किया गया है, उनके लाइसेंस के निलंबन के लिए पत्र भेजा गया है।